PATNA : निकाय चुनाव रद्द होने पर आरसीपी ने CM नीतीश को ठहराया जिम्मेदार, पूछे कड़े सवाल

पटना। बिहार में निकाय चुनाव रद्द होने पर आरसीपी सिंह ने नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने शुक्रवार को कहा कि निकाय चुनाव रद्द होने पर नीतीश सरकार को जवाब देना पड़ेगा। वही उन्होंने कहा की वर्ष 2007, 2012 और 2017 में यही स्थिति थी। 2022 अचानक से ऐसी स्थिति क्यों आई इसका जवाब सरकार को देना होगा। इस स्थिति की जिम्मेवारी सिर्फ राज्य सरकार की है। उस समय भी कोर्ट में केस गया था। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। आरक्षण के लिए आपको यह करना था। लेकिन नीतीश सरकार ने नहीं किया। वही उन्होंने कहा कि उमीदवारों का कितना खर्च हुआ है। उसका जिम्मेदारी कौन लेगा। यह सरकार की पूरी तरह से विफलता है। जहां तक पिछड़ा अति पिछड़ा आरक्षण की बात है। अति पिछड़ा आरक्षण दिया गया था।

वही उन्होंने कहा की 2007 में BJP, जदयू साथ में एनडीए की सरकार थी। ऐसे में क्यों इस बात के लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। यह गलती हुई है। वही इस चूक को सुधारने की जरूरत है। जितनी गंभीरता से इसको लेना चाहिए था उसको सरकार नहीं ले रही है। बिना वजह सिर्फ बात को डाइवर्ट कर रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि सरकार को जो भी करना है उस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। एक समयावधि के अंतर चुनाव कराए। सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए स्वतंत्र है। आपको यह भी देखना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश है। उसका पालन क्यों नहीं हुआ और उसमें कौन दोषी है उस पर कारवाई होनी चाहिए। वही सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश सरकार का क्या बढ़िया सिस्टम है। नीतीश कुमार जब भी मुख्यमंत्री बने हैं कभी मांझी, कभी आरएन सिंह, कभी मेवालाल चौधरी का इस्तीफा हुआ है। वही उन्होंने कहा कि दागदार छवि वाले को मंत्री बनाने के पहले नीतीश कुमार को सोचते क्यों नहीं हैं।

About Post Author

You may have missed