कुढ़नी उपचुनाव में 2 दिसंबर को प्रचार करने जाएंगे सीएम नीतीश, राजद-जदयू मे हो सकती है तनातनी

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुढ़नी विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा में चुनाव प्रचार करेंगे। आखिरी दिनों में नीतीश कुमार कुढ़नी में चुनाव प्रचार करके माहौल को बदलने की कोशिश करेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इससे पहले मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं गए थे। मुख्यमंत्री 2 दिसंबर को यदि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने जाते हैं तो जाहिर सी बात है महागठबंधन के घटक दल राजद भी इस बात को लेकर नाराजगी जरूर जाहिर करेगी। क्योंकि मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में राजद के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों जगह पर जाने से मना कर दिया था। सीएम ने पेट में चोट लगने की बात कही थी। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपने पेट में लगी चोट को दिखाया भी था। मोकामा और गोपालगंज के प्रत्याशियों के लिए वीडियो जारी करके अपील की थी कि वह वोट महागठबंधन को दें। पिछले उपचुनाव के समय बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी के दोनों प्रत्याशियों के लिए इसलिए वोट मांगने नहीं गए। क्योंकि, दोनों प्रत्याशियों की छवि दागी रही है। मोकामा से बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी चुनाव लड़ रही थी। वहीं, गोपालगंज से राजद से शराब व्यवसाई मोहन प्रसाद गुप्ता चुनाव लड़ रहे थे।
राजद की सीटिंग सीट थी अनिल सहनी
कुढ़नी विधानसभा आरजेडी विधायक रहे अनिल सहनी के भ्रष्टाचार में दोषी होने के बाद खाली हुई है। इसके बाद उपचुनाव हो रहा है। चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। आरजेडी ने यह सीट जेडीयू को दे दिया है। यहां से जेडीयू ने अपने पुराने नेता मनोज कुशवाहा को मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी ने अपने पुराने नेता केदार गुप्ता को उतारा है। अब तक महागठबंधन के साथ नजर आए सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी ने अपनी पार्टी से नीलाभ कुमार को उतारा है। वहीं, AIMIM ने गुलाम मुर्तजा अंसारी को चुनाव लड़ा रही है।

About Post Author

You may have missed