गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे तथा पत्नी अनामिका पर देवघर थाने में केस दर्ज, जमीन फर्जीवाड़े से जुड़ा मामला

देवघर।देवघर के तिवारी चौक के समीप हेलो कैसी धाम के जमीन खरीद के मामले में भाजपा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे तथा उनकी पत्नी अनामिका गौतम पर कानूनी शिकंजा कसता ही जा रहा है।इस मामले में देवघर के नगर थाने में हनुमान टेकरी मोहल्ला की किरण सिंह ने सांसद की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।हनुमान टेकरी की रहने वाली किरण सिंह ने बताया कि वह जमीन उनकी है। जमीन पर उनका शांतिपूर्वक दखल भी है। जमीन के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर हेराफेरी की गई है।देवघर नगर थाने में किरण सिंह के शिकायत पर अनामिका गौतम,जमीन का रजिस्ट्री कराने वाले संजीव कुमार और कमल नारायण झा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।इस संबंध में देवघर पुलिस का कहना है कि मामला पेचीदा है।विस्तृत जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।इसके पूर्व इसी मामले को लेकर विष्णु कांत झा ने सांसद तथा उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी के खिलाफ दस्तावेज से छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज है। यह मामला गत सोमवार को विष्णुकांत झा की शिकायत पर देवघर नगर थाने में दर्ज किया गया है। इस संबंध में भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बताया कि यह पूरा प्रकरण उनके खिलाफ एक साजिश है।

विष्णु कांत झा के द्वारा थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक स्थित एलओकेसी धाम की रजिस्ट्री 29 अगस्त 2019 को हुई थी जिसकी निबंधन संख्या 770 है।

आरोप ये है कि निशिकांत दुबे के राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर सभी पदाधिकारियों के साथ मिलीभगत करके रजिस्ट्रार, सब रजिस्टार, देवघर सीओ, अनामिका गौतम,और एक वकील द्वारा शपथ पत्र में छेड़छाड़ की गयी है।

20 करोड़ मूल्य की जमीन को 3 करोड़ में निबंधित करा लिया गया

विष्णु कांत झा के द्वारा की गयी शिकायत में कहा गया है कि इस जमीन का सरकारी मूल्य 20 करोड़ रुपये है जिसको सिर्फ 3 करोड़ रुपये में निबंधित करा लिया गया है जो कि नगद स्वरूप अनामिका गौतम और उनकी कंपनी के द्वारा करायी गयी है और यह नियम के विरुद्ध है।

इतने बड़े पैमाने पर नगदी लेनदेन का प्रावधान नहीं है। इन सभी लोगों ने मिलकर झारखंड सरकार और केंद्र सरकार को बड़े पैमाने पर सरकारी राजस्व घाटा पहुंचाने की साजिश रची है।

About Post Author

You may have missed