फर्टिलाइजर की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों की सूचना देने पर बिस्कोमान देगा इनाम,चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने जारी किया नंबर

पटना।राजद के नवनिर्वाचित विधान पार्षद तथा बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने बिहार के किसानों से अपील किया है कि अगर पूरे प्रदेश में कहीं भी बिस्कोमान के किसी भी सेंटर में उर्वरकों की कालाबाजारी हो रही है,तो सीधे उनके नंबर पर फोन कर सूचित करें। बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने सूचना देने वाले को बतौर इनाम 2 हजार की राशि भी घोषित की है।इसके लिए बिस्कोमान के चेयरमैन तथा राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने अपना मोबाइल नंबर 9931000006 भी जारी किया है।बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि प्रदेश के सभी 175 कृषक सेवा केंद्रों पर अंकित मूल्य से अधिक की राशि पर अगर उर्वरकों की बिक्री की जाती है।तो किसान उन्हें सीधे संपर्क करके सूचित करें।उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ बिस्कोमान सख्त कार्रवाई करेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अभी खरीफ फसल का मौसम है।अभी प्रदेश के किसान धान की रोपाई में लगे हुए हैं।इस समय किसानों को सबसे अधिक उर्वरकों की जरूरत होती है।बिस्कोमान को सूचना मिली थी कि कई जगह किसानों से उर्वरक अधिक दाम पर बेचे जा रहे हैं। बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

About Post Author

You may have missed