निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गए आलमगीर अंसारी,पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने दी बधाई

जमुई।सोनो प्रखंड से निर्विरोध आलमगीर अंसारी जी प्रखंड जदयू अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। इसके उपरांत सोनो में अँगक्षेत्र के लोकप्रिय जद यू नेता सुमित कुमार सिंह उनसे मिलकर बधाई दिए।साथ ही कहा कि आलमगीर अंसारी जी पार्टी के मज़बूत साथी हैं, उनकी संगठन क्षमता पर दल के सभी कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया है, उन्हें शुभकामनाएं । उन्होंने उम्मीद जताया कि नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसे पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार, संगठन और समाज को एकजुट करें, समन्वय स्थापित करें। पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि सोनो प्रखंड में पार्टी पंचायत स्तर तक बहुत मज़बूत है। उसे बूथ से लेकर, घर-घर तक, जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अजय, लोहा पंचायत के मुखिया जमादार सिंह, थमहन के मुखिया प्रतिनिधि गजन यादव, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष गुरुदयाल यादव, इदो अंसारी,भासो यादव, दिवाकर पासवान, मुस्तकीम अंसारी, गीतानंद, श्यामदेव मंडल सहित जदयू नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed