मधुबनी में ‘नौ साल बेमिसाल’ कार्यकर्म को ले शामिल हुए सम्राट, बोले- भाजपा सरकार में देश का हुआ कायाकल्प

  • नीतीश कुमार ने NDA से गठबंधन तोड़कर भाजपा का किया भला : सम्राट चौधरी

मधुबनी। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज मधुबनी पहुचें थे। जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा की विगत 9 वर्षों में नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश का कायाकल्प कर दिया है। लोगों को भोजन, मकान और दवा मुहैया कराने के साथ राम मंदिर का निर्माण एवं धारा 370 को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को मकान नहीं मिला है, उन्हें भी आगे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा लोगों को ठगने का काम किया है। सम्राट चौधरी ने उक्त बातें प्रखंड क्षेत्र के बिस्फी स्थित विद्यापति उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर, जर्ज फर्णांडीस, लालू प्रसाद यादव के साथ BJP इसका उदाहरण है। ये पलटू राम हैं। इन्होंने BJP का साथ छोड़कर भाजपा का भला किया है। उन्होंने कहा की आने वाले लोकसभा सभा चुनाव में इन्हें बिहार की जनता जीरो पर आउट करेगी। उन्होंने कहा कि आज विश्व में नरेन्द्र मोदी ने भारत का मान बढ़ाया है। रूस-यूक्रेन इसका उदाहरण हैं। कुछ लोग देश-विदेश में भारत की प्रतिष्ठा धूमिल करने पर लगे हैं। जनता उनको भलीभांति जानती है।
सम्राट का नागरिक अभिनंदन, दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना
वही इससे पहले प्रखंड क्षेत्र के बिस्फी स्थित विद्यापति उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का नागरिक अभिनंदन किया गया। इसकी अध्यक्षता राम सकल यादब ने की। सर्व प्रथम सम्राट चौधरी धेपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। यहीं पर कुशवाहा समाज के लोगों ने मखान की माला एवं पाग चादर से स्वागत किया। यहां सैकड़ों गाड़ियों के साथ एक जुलूस में वे बिस्फी पहुंच और पहले विशेश्वी माता का दर्शन किया। वही इसके बाद सभा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार मधुबनी आए थे। सम्राट चौधरी BJP के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘नौ साल बेमिसाल’ के तहत चल रहे जनसंपर्क अभियान में यहां पहुंचे थे। वही इस क्रम में अभिनंदन समारोह किया गया। वही इस कार्यक्रम को पूर्व मंत्री राम प्रीति पासवान, बिनोद नारायण झा, जीवेश मिश्र, सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, गोपाल जी झा, विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल, अरुण शंकर प्रसाद, मुरारी मोहन झा, संजय सरावगी प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी रंधीर कुमार झा आदि ने भी संबोधित किया। वही इस मंच का संचालन देवेंद्र प्रसाद यादव एवं विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने किया।

About Post Author

You may have missed