पटना ने स्मार्ट सिटी की ओर बढाया एक और कदम, गंगा पथ पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन का किया जाएगा विकाश

पटना। राजधानी को सौन्दर्यीकरण के लिए राज्य सरकार लगातार अलग-अलग योजनायें चला रही है। वही पटना स्मार्ट सिटी योजना भी इनमे से एक है। वही पटना स्मार्ट सिटी की 26वीं निदेशक मंडल की मंगलवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नगर विकास व आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव सह पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चेयरमैन अरुनीष चावला ने की। इसकी जानकारी नगर आयुक्त सह प्रबंध निदेशक पटना स्मार्ट सिटी अनिमेष कुमार पराशर द्वारा दी गयी। वही इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए और 10 नए योजनाओं के प्रस्ताव पर निदेशक मंडल द्वारा मंजूरी दी गयी है।
इस बैठक में निम्न महत्वपूर्ण फैसले लिए गए
मंदिरी नाला पुनर्विकास की योजना के लिए फिर से टेंडर निकाली जाएगी। इससे पहले इसी साल फरवरी माह में टेंडर निकाली गयी थी। नेहरू मार्ग के पटेल भवन से लेकर डाकबंगला चौराहे तक सौन्दर्यीकरण, हरित पट्टी और पथ का विकास किया जाना प्रस्तावित है। पटना स्मार्ट को सेल्फ सस्टेनेबल बनाने के लिए ICCC के विभिन कंपोनेंट्स को रेवेनुए मॉडल बनाने के लिए प्रस्तावित RFP और NIT प्रकशित करने की स्वीकृति दी गयी है। गंगा रिवर बेसिन प्रोजेक्ट के तहत मिले परफॉरमेंस बेस्ड इंसेंटिव से ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन के ऑटोमेशन को मंजूरी मिली और पम्पिंग स्टेशन के ICCC से एकीकृत प्रस्ताव किए जाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गयी। ABD एरिया में आने वाले पुलों और फ्लाईओवर के नीचे गैबियन और ग्रीन ब्लेट के विकास किए जाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गयी जिसका विकास वन विभाग के द्वारा कराया जाएगा।
ये है प्रस्तावित 10 नयी योजनाएं
मीठापुर इलाके में कॉमन फैसिलिटी का विकास।
पटना स्मार्ट सिटी के ABD क्षेत्र की ड्रोन टेक्नोलॉजी से थ्री डी मैपिंग कर ICCC से एकीकृत किया जाना प्रस्तावित है।
पटना जंक्शन के समीप शहरी यातायात को ट्रैफिक इंजीनियरिंग से सुविधायुक्त बनाना।
पटना जंक्शन के समीप बन रहे मल्टी मॉडल हब के लिए 30 ई-बस/सीएनजी बस का क्रय किया जाना प्रस्तावित है।
घर-घर कचरा उठाव के लिए आवश्यकता अनुसार सीनजी वाहनों का क्रय किया जाना प्रस्तावित है।
पटना शहर के स्ट्रीट लाइट के स्वचालन के लिए स्ट्रीट लाइट को ICCC के एकीकृत किया जाना प्रस्तावित है।
मल्टी मॉडल हब, मौर्या लोक और फिज़िबल स्थानों के लिए थ्रीडी एलईडी डिस्प्ले का इंस्टालेशन किया जाना प्रस्तावित है।
पटना स्मार्ट सिटी के ABD में आने वाले फ्लाईओवर का सौंदर्यीकरण और इल्लुमिनेशन किया जाना प्रस्तावित है।
मौर्या लोक परिसर का पब्लिक हप्पेनिंग प्लेस की तर्ज़ पर पुनर्विकास किया जाना प्रस्तावित है।
गंगा पथ पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन और उससे जुड़ी सुविधाएँ का विकास किया जाना प्रस्तावित है।

About Post Author

You may have missed