खबरें फतुहा की : राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, पटवा को बधाई

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
फतुहा। लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा शनिवार की शाम फतुहा में कैंडल मार्च निकाला गया तथा इस कांड में मारे गए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मार्च कल्याण नाथ मंदिर से चौराहा तक निकाली गई। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के साथ केन्द्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की। राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवपूजन प्रशांत ने कहा कि सांसद पुत्र की गिरफ्तारी से स्पष्ट हो गया है कि किसानों को वहां वाहनों से बर्बरतापूर्वक रौंद कर हत्या की गई है। राजद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से मांग किया कि इस कांड की न्यायिक जांच करा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कैंडल मार्च में दयानंद प्रसाद सिंह, श्याम नंदन यादव, विनोद यादव, मनोज यदुवंशी, भोला सिंह, नवल किशोर प्रसाद, मो. खुददूष, लाला यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

पटवा भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनोनीत
फतुहा। कल्याणपुर निवासी भास्कर लाल पटवा को भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन से प्रकोष्ठ को मजबूती मिलने का संभावना जताई गई है। उनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा नेत्री शोभा देवी, अनामिका अग्रवाल, अरुण झा, राणा राजेंद्र पासवान, दिनेश कुमार, सुनील वर्मा, मीना देवी, संजना गुप्ता, किरण गुप्ता शामिल हैं।

About Post Author

You may have missed