खबरें फतुहा की : बीडीओ बिचौलिए को पकड़ने पहुंचे, युवक जख्मी, बच्चे पुरस्कृत, सीओ का जनता दरबार, टीकाकरण अभियान

बीडीओ बिचौलिए को पकड़ने नियाजीपुर गांव पहुंचे
फतुहा। लाभुकों से किसी योजना में पैसे ऐंठने वाले बिचौलिए की खैर नहीं। इन दिनों बीडीओ धर्मवीर कुमार गांव-गांव में घुमकर बिचौलिए के खिलाफ मुहिम चला रखे हैं। शनिवार को नियाजीपुर गांव में भी आवासीय योजना की राशि को खाते से निकलवाने के एवज में बिचौलिए ने एक दलित महिला चंचल देवी से 15 हजार रुपए ऐंठ लिए। जानकारी होते ही बीडीओ धर्मवीर कुमार ने बिचौलिए को पकड़ने नियाजीपुर गांव पहुंचे। लेकिन बिचौलिए गांव से फरार हो गया। लेकिन बिचौलिए ने अपने एक परिचित से महिला के सारे पैसा लौटा दिया। महिला ने पैसे लौटते ही संतुष्टी जताई और बीडीओ धर्मवीर को धन्यवाद किया।

पटना का युवक सड़क हादसे में जख्मी


फतुहा। शनिवार को फोरलेन पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में युवक को सड़क से उठा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक पटना चकारम का हीरा यादव है। वह बाइक द्वारा पटना से अपने ससुराल बाढ़ जा रहा था। फोरलेन पर वह सड़क हादसे का शिकार हो गया।

राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष
फतुहा। पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद विजय कृष्ण के जेल से 12 साल के बाद रिहाई मिलने पर राजद कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में दयानंद प्रसाद, राम प्रसाद, दिलीप कुमार दीना यादव, मनोज कुमार, अपलेंदु कुमार व संजय जाधव शामिल है।

प्रतिभावान बच्चे हुए पुरस्कृत


फतुहा। शनिवार को डुमरी स्थित मध्य विद्यालय में वार्षिकोत्सव के अवसर पर सातवीं कक्षा के प्रतिभावान बच्चों को स्कूल परिवार के तरफ से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अश्मजा प्रियदर्शनी के देखरेख में किया गया। साथ ही विषयवार ग्रेड पाने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के हेडमास्टर सुरेन्द्र प्रसाद के साथ-साथ शिक्षकों में मनोज कुमार, महेश कुमार व श्वेता कुमारी मौजूद थे।

सीओ ने जनता दरबार लगाया


फतुहा। शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए सीओ अनीता भारती के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। भूमि विवाद से संबंधित सात गंभीर मामले लाए गये। इसमें चार मामले को जनता दरबार में हीं दोनों पक्षों की दलील सुनकर निष्पादन कर दिया गया। शेष तीन मामले को जांच के लिए अग्रसारित कर दिया गया। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी के रुप में एस आई राजेश कुमार भी मौजूद थे।

टीकाकरण अभियान चलाया गया


फतुहा। शनिवार को सम्मसपुर स्थित मिलेनियम कान्वेंट स्कूल में कोरोना संक्रमण को लेकर टीकाकरण का अभियान चलाया गया। स्कूल के करीब 20 से 30 बच्चों को सीएचसी से आए स्वास्थ कर्मियों के द्वारा कोरोना का टीका दिया गया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक भूषण प्रसाद, संजय कुमार, रंजीत कुमार व शिक्षक मौजूद थे।

परिजनों से मिल शोक संवेदना प्रकट की
फतुहा। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव ने समसपुर में सड़क हादसे में जान गवाएं मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की तथा उनके परिजनों को दुख की स्थिति में हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। विदित हो कि बीते गुरुवार को सम्मसपुर के दो दोस्त मुकेश कुमार उर्फ गुड्डू व पंकज कुमार की फोरलेन पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस मौके पर संजय गोप, कमलेश पासवान व सुधीर कुमार मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed