खबरें बाढ़ की : युवक गिरफ्तार, छात्र घायल, बाइक से गिरा युवक

शराब पीकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
बाढ़। सकसोहरा थाना क्षेत्र के सकसोहरा बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि शराबी युवक भागनबीघा का रहने वाला है। उसका नाम दीपू यादव बताया जाता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब पीकर सकसोहरा बाजार में एक युवक हंगामा कर रहा है। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

सड़क हादसा में छात्र घायल
बाढ़। बाढ़ प्रखंड के एकडंगा गांव में स्कूल जाने के क्रम में एक छात्र बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसका इलाज निजी क्लिनिक में कराया। फिलहाल छात्र खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय एकडंगा अनुसूचित चकपर के भवन निर्मित नहीं होने के कारण इस विद्यालय को मध्य विद्यालय एकडंगा में शिफ्ट किया गया है। जहां पर प्राथमिक विद्यालय एकडंगा अनुसूचित चकपर के विद्यार्थी सड़क पार कर मध्य विद्यालय में पढ़ने को मजबूर हैं।

बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी
बाढ़। थाना क्षेत्र के गुलाबबाग में बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि युवक बाइक से आ रहा था। इसी दौरान गिर गया। वहीं उसके साथ एक और बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के मदद से अनुमंडल अस्पताल लाया गया। युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

About Post Author

You may have missed