खबरें बाढ़ की : लुटेरों ने एक व्यक्ति से लूटे 2 लाख, महिला की मौत का जिम्मेदार युवक गिरफ्तार

बाइक सवार लुटेरों ने एक व्यक्ति से लूटे 2 लाख रुपए
बाढ़। सोमवार को कुछ लुटेरों ने एक व्यक्ति से एनएच 31 पर स्थित वी-2 मॉल के पास दिनदहाड़े 2 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बताया जाता है कि मुबारकपुर गांव का रहने वाला अकलेश स्टेट बैंक आॅफ इंडिया से 2 लाख रुपए की निकासी कर ई-रिक्शा खरीदने के लिए गुलाबबाग स्थित शोरूम में जा रहा था, लेकिन वी-2 मॉल के पास एक व्यक्ति से मुलाकात करने के लिए आॅटो से नीचे उतर गया। हाथ में थैला था, जिसमें 2 लाख रुपए रखे हुए थे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार कुछ लुटेरे मॉल के पास उक्त व्यक्ति के हाथ से थैला झटक लिया और रुपए लेकर चंपत हो गये। कुछ लोगों ने उसका पीछा करते हुए गौरक्षणी स्थित पेट्रोल पंप तक गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस बाबत अकलेश ने बाढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्रेम प्रसंग में महिला की मौत का जिम्मेदार नीरज पंडित पुलिस के हत्थे चढ़ा
बाढ़। थाना क्षेत्र के बूढ़ाउद्दीन चक मोहल्ले में जनवरी महीने में प्रेम प्रसंग में असफल होने और मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद रूबी देवी नामक महिला ने फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने बताया कि रूबी देवी की शादी कुछ वर्ष पूर्व विकास पंडित, पैजावा पर निवासी से हुई थी। 3 बच्चे होने के बावजूद भी पति-पत्नी अलग रहा करता था। तीनों बच्चे पति के साथ रहते थे। पत्नी को अलग रहने के दौरान नीरज पंडित नामक अविवाहित युवक से प्रेम हो गया और फिर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगा। इस दौरान नीरज के पिता रामाकांत पंडित ने नीरज की शादी तय कर दी, जो रूबी देवी को नागवार गुजरा और रूबी देवी ने नीरज के घर पहुंच कर बवाल मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद नीरज और रूबी देवी में तनाव की स्थिति बन गई। उसके बाद रूबी देवी ने खतरनाक कदम उठाते हुए अगले दिन अपने घर के पंखे से लटकी हुई पाई गई। लिहाजा रूबी देवी के पिता शंभू पंडित ने बाढ़ थाना में नीरज पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस दौरान नीरज पंडित पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था। जिसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नीरज के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed