छपरा में दहेज़ के भेंट चढ़ी नवविवाहिता : गला दाबकर महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

छपरा। बिहार के छपरा में एक बार फिर दहेजलोभियों ने एक नवविवाहिता की जान ले ली है। बता दे की मृतका छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह ग्राम निवासी थी। वही इस संबंध में ससुराल वालों के खिलाफ वैशाली जिले के देसरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वही दर्ज कराए गए एफआईआर में मृतका की मां और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव निवासी अनीता देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी हिंदू रीति रिवाज से 2 मई 2022 को वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के पानापुर रघुनाथ गांव निवासी भोला सिंह के पुत्र कालीचरण सिंह उर्फ बुलबुल सिंह के साथ किया था। वही उन्होंने बताया की शादी के समय से ही 4 पहिया वाहन और अन्य सामान के लिए उनके पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। यहां तक की पुत्री कोई बात घर तक नहीं पहुंचा पाए इसके लिए मोबाइल का सिम नंबर तक चेंज कर दिया गया था। वही 7 माह बाद यानी 2 जनवरी 2023 को अचानक 7:30 बजे सुबह में ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि आपकी बेटी का तबीयत खराब हो गया है जल्दी आइए।

जबकि हकीकत यह था कि दामाद और घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। वही मृतका की मां ने बताया कि इस बात का प्रमाण गले पर दाग और मेडिकल टीम के अफसरों के द्वारा मौके पर बताया जाना है। पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है। क्योंकि गले पर दाग स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वही मृतका की मां अनीता देवी ने दामाद कालीचरण समेत सास किरण देवी और ननद काजल कुमारी और गुड़िया कुमारी को आरोपी बनाया है। वही अनीता देवी ने यह भी बताया कि उनकी पुत्री की हत्या किए जाने के एक-दो दिन पहले ही जैकेट को लेकर भी दमाद द्वारा प्रताड़ित किया गया था। मृतिका की माँ ने ससुराल वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की है। पिता नरेंद्र कुमार सिंह और भाई आर्यन कुमार सिंह ने भी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है और सारण पुलिस प्रशासन से भी न्याय दिलाने की अपील की है। मालूम हो कि लड़की की मां ने वैशाली जिले के देसरी थाना में ही एफआईआर दर्ज कराई है और इसमें दामाद की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

About Post Author

You may have missed