पटना जू में आये नए मेहमान : बाघिन ने 4 शावकों को दिया जन्म, 9 हुई बाघ-बाघिन की संख्या

पटना। राजधानी पटना जू में संगीता नामक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया। इसके साथ ही यहां बाघ-बाघिन की संख्या 9 हो गई है। नए मेहमानों के नर-मादा का पता नहीं चला है। सभी शावक स्वस्थ हैं। चिड़ियाघर के अधिकारी और कर्मी सीसीटीवी कैमरे से शावक और उसकी मां पर नजर रखे हुए हैं। संगीता पहली बार मां बनी है। जबकि शावकों का पिता का नाम नकुल है। तीन साल पहले चेन्नई के अरिग्नार अन्ना जुलोजिकल पार्क तमिलनाडु से संगीता और नकुल को अदला बदली के तहत यहां लाया गया था। नए शावकों की चौबीसों घंटे निगहबानी की जा रही है। इससे पहले 2012 और 2017 में भी शावक पटना जू में जन्मे थे। 31 जुलाई 2012 को बाघ शावकों का जन्म हुआ था। तब बाघ का प्रजनन जारी है। स्वर्णा ने सबसे पहले तीन शावकों को जन्म दिया। हालांकि, बाद में तीनों शावकों की मृत्यु हो गई थी। 2017 में चार शावकों का जन्म हुआ। इसमें तीन शावक की मौत हो गई थी। एक शावक बच पाया था, वहीं उद्यान में लोगों के आकर्षण का केंद्र था।

About Post Author