पंचायत चुनाव : पटना के बिक्रम प्रखंड में मुखिया पद पर 14 नए चेहरे, जिला परिषद में भी नए प्रत्याशियों ने मारी बाजी

बिक्रम/ दुलहिन बाजार (वेद प्रकाश)। पटना के पालीगंज के खिरीमोड़ थाना स्थित आईटीआई हॉल में बिक्रम प्रखंड के पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे मतगणना का परिणाम रविवार को इस प्रकार आया है। जिसमें मुखिया पद के लिए दो को छोड़ नए उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई। जबकि जिला पार्षद में सभी नए प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। 16 पंचायत वाली बिक्रम प्रखंड में मुखिया पद पर 14 नए चेहरे पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। जबकि जिला परिषद में दोनों नए प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया है। बता दें बिक्रम प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर 8 अक्टूबर को मतदान कराई गई थी। जिसकी गणना रविवार को हुआ। इस दौरान ज्यादा संख्या में नए उम्मीदवारों ने जीत हासिल किया है।
जिला परिषद में दोनों नए चेहरे
जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 से चिंटू कुमार को 4927 तथा गोधन पंडित को 4886 मत मिला। इस प्रकार चिंटू कुमार 41 मत से जीत हासिल किया। वहीं क्षेत्र संख्या 12 से विशाल कुमार उर्फ मंटू पासवान को 9380 तथा मनोज कुमार चौधरी को 5437 मत मिला। इस प्रकार विशाल कुमार ने 3943 मत से जीते।


देखें कौन बना पंचायत का मुखिया
वहीं मुखिया पद के लिए बिरधौर बेरर कटारी पंचायत से रीता देवी को 1451 तथा अजीत कुमार को 1518 मत मिला। इस प्रकार रीता देवी 873 मतों से जीतीं। बराह पंचायत से रीना देवी को 2564 तथा गीता देवी को 1166 मत मिला। रीना देवी 1378 मत से जीत हासिल किया। पतुत पंचायत से धर्मेंद्र कुमार को 2887 मत तथा मुन्नी देवी को 1593 मत प्राप्त हुआ। धर्मेंद्र कुमार 1314 मत से जीते। मोरियामा शिवगढ़ पंचायत से संजय सिंह को 2058 तथा शैलेश को 932 मत मिला। संजय सिंह 1126 मत से जीते। दतियाना पंचायत से मुन्ना पंडित को 1950 मत तथा प्रमोद कुमार को 1681 मत मिला। मुन्ना पंडित 1269 मत से जीते। आराप पंचायत से प्रमोद वर्मा को 962 मत तथा अजित सिंह को 852 मत मिला। प्रमोद 110 मत से जीतें। सैदबाद कनपा पंचायत से ममता देवी को 3737 तथा पार्वती देवी को 1919 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार ममता देवी 1818 मत से जीतीं। वजीरपुर पंचायत से दीपक राम को 1418 तथा फागु चौधरी को 1100 मत मिला। दीपक राम 318 मत से जीते। नगर पंचायत से अजित वर्मा को 1497 तथा बिजेंद्रधारी सिंह को 1085 मत मिला। अजीत वर्मा 412 मत से जीते। सुंदरपुर चौठिया पंचायत से राजकुमारी देवी को 2115 तथा बिंदा देवी को 1332 मत मिला। इस प्रकार राजकुमारी देवी 783 मत से जीत हासिल किया।


वहीं मुखिया पद के लिए दनाड़ा कटारी पंचायत से शीला देवी ने मंजू देवी को हराकर जीत हासिल किया। हौसपुर गोना पंचायत से सेवकी राम ने पप्पू चौधरी को हराकर जीत हासिल किया। महजपुरा पंचायत से नीतू देवी ने बिना देवी को हराकर जीत हासिल किया। जबकि गोड़खरी पंचायत से रणविजय प्रताप सिंह उर्फ बबलू शर्मा, बेनी बिगहा पंचायत से बेबी देवी तथा अख्तियारपुर मंझौली पंचायत से रीता देवी ने जीत हासिल किया।

About Post Author

You may have missed