मधुबनी : शौच करने गई महिला के साथ पड़ोसी ने रेप कर बेहोशी की हालत में खेत में फेंक, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिलें के खिरहर थाना क्षेत्र के एक गांव में अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां ससुराल से आकर मायके में रह रही विवाहिता के साथ पड़ोसी ने किया गंदी हरकत। 25 वर्षीय एक विवाहिता को मारपीट कर धान के खेत में फेंक दिया। शनिवार की सुबह विवाहिता जब होश में आई तो किसी तरह अपने घर पहुंची। वही विवाहिता ने अपने माता पिता को अपने साथ दुष्कर्म होने की बात बताई। विवाहिता के स्वजन फिलहाल उसे इलाज के लिए उमगांव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया।
मायके में ही रहती थी विवाहिता
वही इस दौरान विवाहिता की मां ने बताया कि उनकी लड़की की शादी अरेर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। लड़की को उसके पति ने छोड़ दिया। तब से पीड़ित विवाहिता मायके में रहती है। वही गुरुवार की शाम विवाहिता शौच के लिए बधार के तरफ गई। जहां गांव के ही एक अधेड़ ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर बेहोशी की हालत में धान के खेत में फेंक दिया। खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

About Post Author

You may have missed