लखनऊ : लगातार तीसरी बार अखिलेश यादव बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई घोषणा

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है। इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने एक बार फिर पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर अखिलेश यादव के नाम की घोषणा की है। ऐसे में अखिलेश तीसरी बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को ही लगातार तीसरी बार पार्टी अध्यक्ष चुना गया है, जिसका अनुमान पहले से ही लगा लिया गया था। दरअसल, तत्कालीन कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से गतिरोध के बाद एक जनवरी 2017 को राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर पहली बार पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के स्थान पर दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद अक्टूबर 2017 में आगरा में हुए विधिवत राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। अक्टूबर 2017 में ही पार्टी के संविधान में बदलाव कर अध्यक्ष के कार्यकाल को तीन साल से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दिया गया था। अक्टूबर 1992 में गठित सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अब तक यादव परिवार का ही कब्जा रहा है। अखिलेश से पहले मुलायम सिंह यादव ही पार्टी के अध्यक्ष रहे। सपा का यह तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 के चुनाव को ध्यान में रखकर भी किया गया है।

About Post Author

You may have missed