आप भी पढ़िए, जेटली और माल्या के मुलाकात की पूरी कहानी

राहुल बोले जेटली को बताकर भागा माल्या

नयी दिल्ली। देश छोड़ने से पहले मैं वित्त मंत्री से मिला था, विजय माल्या के इस बयान ने राजनीतिक हंगामा बरपा दिया है। कांग्रेस ने इस बयान पर वित्त मंत्री अरुण जेटली को घेरने और  निशाना  साधने की कोशिश की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता पीएल पुनिया को सामने रख मुलाकात की पूरी कहानी सुनायी। पुनिया ने जेटली और माल्या के मुलाकात की पूरी कहानी सुनाते हुए कहा,  बजट सत्र था।पहली तारीख को मैं सेशन में बैठा था मैंने देखा कि वह दोनों खड़े होकर बात कर रहे हैं। मैं देखा पांच-सात मिनट के बाद दोनों ने बैठकर बात करना शुरू किया। विजय माल्या इस सत्र में केवल अरुण जेटली से मिलने आये थे। इसके बाद जब मीडिया से जानकारी मिली कि माल्या देश छोड़कर चले गये तो मुझे लगा कि यह दो दिन पहले ही तो अरुण जी से मिले थे। उस वक्त भी मैंने यह बात सभी जगह पर कही थी। इस पूरे मामले में वित्त मंत्री ने माल्या से मुलाकात का कोई जिक्र नहीं किया। माल्या भी इतने सालों तक चुप रहा। सदन में सीसीटीवी लगे हैं। अगर वह फुटेज देख लिया जाए तो सब क्लियर हो जायेगा। अगर मैं गलत हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा अगर मैं सही हूं तो वह राजनीति छोड़ दें। इससे स्पष्ट है कि वह लंदन उनसे अनुमति लेकर गए हैं, बात करके गये हैं।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, पुनिया जी के इस बयान से साफ है कि किस तरह अरुण जेटली को विजय माल्या ने बताया कि मैं देश छोड़कर भाग रहा हूं। अगर उन्हें यह  जानकारी थी तो इस बारे में सीबीआई और पुलिस को क्यों जानकारी नहीं दी गयी। अरुण जेटली लंबे बयान देते हैं। इस मामले में वे क्यों बोल नहीं पा रहे। वित्त मंत्री को यह बताना चाहिए कि उन्होंने किसके दबाव में यह काम किया।

About Post Author

You may have missed