रोहतास महिला की गला रेतकर हत्या, वारदात के बाद पति फरार

  • घटना पर बेटा बोला- पापा गला रेतकर भाग गए, मां हमेशा काम के लिए कहती थी, इसलिए मार डाला

रोहतास। बिहार के रोहतास में पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। आशंका जताई जा रही कि पति ने अपनी पत्नी की बंद कमरे में गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी है। घटना के बाद से आरोपी पति राजेंद्र चौधरी मौके से फरार है। घटना के बाद से नगर थाना के शोभा गंज मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। मृत महिला की उम्र 46 साल से अधिक बताई जा रही है। घटना को लेकर मृतका के पुत्र विनय कुमार ने बताया कि उसके मां-पिता के बीच आए दिन तनाव रहता था। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों पर मां और पिता में झगड़ा हो जाता था। इस बीच बीती रात पिता ने मां की हत्या कर दरवाजे के बाहर ताला लगा दिया और मौके से फरार हो गए। आरोपी पति मजदूरी और छोटा मोटा कामधाम करता था। बताया जा रहा कि घर में सिर्फ दंपति ही मौजूद थे। शुक्रवार को पता चला कि पत्नी शोभा देवी की हत्या कर दी गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सासाराम के नगर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले शव को अपने कब्जे में लिया फिर मामले की तहकिकात शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस मामले में सासाराम नगर थाना के सब इंस्पेक्टर उमेश यादव जांच कर रहे है। वही मृतक का पुत्र ने जानकारी दी की पापा कमरे का दरवाज बंद कर कही चले गए थे। हम लोगों ने सुबह जाकर दरवाजा खोला तो देखा कि मम्मी की लाश पड़ी हुई है। शव को कम्बल से ढका गया था। वही इस मामले में नगर थाना के सब इंस्पेक्टर ने बताया की पति द्वारा पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पुत्र द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। महिला के दोनों बेटे गुरुवार दोपहर 3 बजे घर से बाहर किसी काम के लिए निकले थे। जब वे रात में लौटे तो देखा दरवाजा अंदर से खुला है। उनकी मां का शव कमरे में चौकी पर पड़ा था। मृतका के बेटे के अनुसार मां पिता को काम करने के लिए बोलती रहती थी, वे बेरोजगार थे। घर में आर्थिक परेशानी थी। घटना नगर थाना क्षेत्र के शोभागंज मुहल्ले की है।
पैसे को लेकर विवाद होता था
मृतका के बड़े बेटे विनय कुमार ने कहा कि कल हम दोनों भाई घर से बाहर निकले थे। मां और पिता घर में थें। रात में लौटे तो देखा मां चौकी पर पड़ी है, गला रेता हुआ है। पिता ने ही मां को मारा है। हत्या के बाद वो फरार हो गए। उनसे संपर्क की कोशिश की तो फोन ऑफ बता रहा है। कहा कि पिता बेरोजगार थे, मां उनको हमेशा काम करने के लिए कहती थी। पैसे को लेकर घर में काफी विवाद होता था। इसी विवाद में मां की हत्या कर दी होगी। घटना गुरुवार देर रात की है। सुबह पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बड़े बेटे से पूछताछ की। फिलहाल नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

 

About Post Author

You may have missed