राजीव नगर में जमीन कारोबारी की हत्या, सिर में गोली लगने से गई जान

पटना। राजधानी पटना के राजीव नगर में सोमवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जमीन कारोबारी आनंद कुमार  के रूप में हुई है। बताते चले की यह शव उसके घर से ही मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर में गोली मारने के निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि या तो गोली मारकर हत्या की गयी है या फिर उसने आत्महत्या की है। वहीं इसकी सूचना मिलने पर पटना पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक आनंद का शव नग्न अवस्था में कमरे में पड़ा था। जब आनंद के पिता उसे खाना देने के लिए रूम में आए तो उसका शव पड़ा मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मृतक के कमरे से लड़की के कपड़ों से भरा एक बैग भी बरामद किया है। आनंद आशियाना नगर फेज 1 में रिटायर DSP के घर पर रेंट पर रहता था। आनंद के पिता सुबह उसे खाना देने आए तब रूम अंदर से बंद था। वो वापस चले गए। फिर एक घंटे बाद आए तो देखा आनंद नग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना दीघा थाने को दी। जानकारी के अनुसार जमीन खरीद बेच के एक मामले में आनंद जेल भी जा चुका था। आनंद 4 साल पहले भाग कर किसी लड़की से शादी की थी। लड़की के घर वाले इससे नाराज थे। इधर, मौके पर पहुंचे सीटी एसपी अंबरिश राहुल ने बताया कि सिर में दो जगह छेद हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों का बयान दर्ज करा लिया गया है।

About Post Author

You may have missed