मुंबई इंडियंस के नए कप्तान होंगे हार्दिक पांड्या, 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित से छिनी कप्तानी

मुंबई(खेल)। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ा फैसला लिया है। उसने आगामी सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। बता दे की फ्रेंचाइजी ने टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को उनके पद से हटा दिया है। बता दे की रोहित 2013 से टीम के कप्तान थे। वही अब रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया है। आपको बता दे की हरफनमौला खिलाड़ी ऑलराउंडर हार्दिक हाल में ही GT से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस आए थे। 2015 से 2021 तक हार्दिक मुंबई का ही हिस्सा थे। हार्दिक पंड्या भी कप्तान के रूप में IPL का खिताब जीत चुके। 2022 में गुजरात टाइटंस ने हार्दिक की कप्तानी में पहली बार खेलते हुए ही खिताब अपने नाम किया था। 2022 की नीलामी से पहले मुंबई ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था। लेकिन 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े। अब टीम ने रोहित कप्तान को हटाकर हार्दिक पंड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है।
11 सीजन में 5 बार चैंपियन
बता दे की रोहित शर्मा को 2013 सीजन के बीच में मुंबई इंडियंस ने कप्तान बनाया था। टीम मुश्किल परिस्थिति में थी। वहां से रोहित ने खिताब जितवाया था। फिर 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की चैंपियन बनी। उन्होंने 11 सीजन में टीम की कप्तानी की और 5 बार चैंपियन बनाया। महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा IPL के सबसे सफल कप्तान हैं। 158 मैच में उन्होंने मुंबई की कप्तानी की और 87 मैच जीते।

About Post Author

You may have missed