VIP प्रमुख मुकेश सहनी का बड़ा बयान, बोले मोकामा विधानसभा उपचुनाव में हम किसी बाहुबली से कम नहीं

पटना। VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने रविवार को बड़ा ऐलान किया कि वे किसी से कम नहीं हैं और मोकामा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में अपने सियासी दुश्मन NDA को मात देने के लिए तैयार हैं। मोकामा विधानसभा से राजद विधायक रहे अनंत सिंह को एक मामले में अदालत से सजा होने के बाद अगले 6 महीनों में वहां चुनाव होना है। मुकेश सहनी ने मोकामा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक की। बताते चले की मोकामा को बाहुबलियों का गढ़ कहा जाता होगा लेकिन सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी भी किसी से कम नहीं है। हम मोकामा में पूरी ताकत से उतरेंगे और अपने दुश्मन भाजपा को मात देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मतलब  NDA और मोकामा से जो भी एनडीए घटक दल चुनाव में उम्मीदवार उतरेगा उसे हराना उनका एकमात्र लक्ष्य है। सहनी ने कहा कि वर्ष 2018 में जब उन्होंने पटना के गांधी मैदान में एक रैली की थी। तब सबसे ज्यादा मल्लाह समाज के लोग मोकामा से आए। उन्होंने मोकामा विधानसभा क्षेत्र में मल्लाह, बिंद, नोनिया, सहनी आदि जातियों के 42 हजार से ज्यादा मतदाता होने का दावा किया। सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी अपने कोर वोट बैंक के सहारे मोकामा में उतरेगी और भाजपा तथा NDA को हराएगी। मोकामा उपचुनाव में VIP किसे उम्मीदवार बनाएगी इस पर फ़िलहाल किसी का नाम तय नहीं है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मोकामा जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मोकामा में अगले छह महीने में उपचुनाव होना है। अनंत सिंह को 21 जून को कोर्ट ने सजा सुनाई थी जिसके बाद उनकी सदस्यता चली गई थी।

 

About Post Author

You may have missed