BIHAR : मां ने तीन मिनट में दो पुत्र व एक पुत्री को दिया जन्म, सभी बच्चे स्वस्थ

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र के एक महिला ने निजी अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के अनुसार, महिला दरपा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी रामू साह की पत्नी आरती देवी है। तीनों बच्चे सीजेरियन कर पैदा हुए हैं। जिसमें दो पुत्र व एक पुत्री शामिल है। सूचना मिलने के बाद परिजनों में खुशी की लहर है। परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन को इस सफल सीजेरियन के लिए धन्यवाद दिया है।
इस संबंध में डॉ. नीना झा ने बताया कि तीनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। तीनों बच्चे एक-एक मिनट के अंतराल पर पैदा हुए हैं। इसमें पहले बच्चा का वजन 2.2 किलोग्राम, दूसरे बच्चे का वजन 1.75 किलोग्राम तथा तीसरे बच्चे का वजन 1.4 किलोग्राम है। इसमें पहला बच्चा बुधवार की सुबह 9.37 बजे, दूसरा बच्चा 9.38 बजे तथा तीसरा बच्चा 9.39 बजे जन्म लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे मामला बहुत कम देखने को मिलता है। लेकिन सही समय पर सीजेरियन होने के कारण तीनों बच्चों को सफल तरीके से बाहर निकाला गया।

About Post Author

You may have missed