प्रदेश में समय से पहले दस्तक देने जा रहा है मॉनसून, अगले 48 घंटों के लिए आंधी पानी का अलर्ट जारी

पटना। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में रविवार को दस्तक दे दी। यहां मॉनसून समय से तीन दिन पहले पहुंचा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सब कुछ ठीक रहा, तो बिहार में भी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। वही इस समय प्री-मानसून वर्षा बिहार में हो रही है। अगले 48 घंटों में भी बिहार के कई इलाकों में प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी-पानी की आशंका जतायी है। साथ ही कई स्थानों पर ठनके गिरने की भी बात कही है। इसके साथ-साथ ही अगले 48 घंटे कमोबेश आंधी-पानी और ठनका के आसार बने रहेंगे। रविवार को उत्तरी-दक्षिणी बिहार में कई जगह सामान्य, मध्यम और भारी बारिश दर्ज की गयी है।

वही राजधानी पटना का मौसम भी प्री मानसून वर्षा से सराबोर रहेगा। रुक रुक कर वर्षा होती रहेगी। बिहार में मॉनसून के आने का सामान्य समय 12 जून निर्धारित है। बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ के प्रभाव से इस बार मॉनसून समय से पहले ही केरल पहुंचा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के तापमान और हवा की गति तय करेगी कि मॉनसून बिहार में कब प्रवेश करेगा। बिहार में मॉनसून पूर्णिया से प्रवेश करने की संभावना अधिक है।

 

About Post Author

You may have missed