विवेका पहलवान के पास कैसे है लाइसेंसी हथियार?, जारी किया वीडियो और फोटोज

पटना। जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी बंटू सिंह ने दर्जनों बेहद संगीन मामलों के आरोपी विवेका पहलवान पर रविवार को फिर हमला बोलते हुए वीडियो व कई तस्वीरें  मीडिया के समक्ष जारी की और कहा कि विवेका पहलवान ने एक 47 वीडियो का खण्डन करते हुए उसे प्लास्टिक का बात दिया और घर में 3 लाइसेंसी राइफल होने को कबूलनामा किया। बन्तु सिंह ने आक्रामक तेवर में प्रशासन और सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सजायाफ्ता रहे और मृत व्यक्ति के नाम से कैसे अभी तक लाइसेंसी हथियार है।

ज्ञात हो कि विवेका पहलवान 5 भाई है, कमलेश्वर पहलवान और संजय पहलवान जिनकी म्रत्यु हो चुकी है, विवेका पहलवान और अरविंद पहलवान सजायाफ्ता है, और पांचवां सदानंद पहलवान फरारी है, तो इन लोगों के नाम से अभी तक लाइसेंसी रायफल कैसे है? उन्होंने यह भी आरोप लगाया की जिस चंदन को पहलवान ने पहचानने से इनकार कर दिया, उन्ही के गाड़ी में आरोपी चंदन 3-3 घातक हथियार के साथ एक नए तस्वीर में दिखाई दे रहा है और जो हथियार दिख रहे है उसमें पहलवान के लाइसेंसी हथियार भी हैं। उन्होंने पहलवान के साथ चंदन और कर्ममवीर की तस्वीर और वीडियो भी जारी किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा यदि पहलवान उन्हें पहचानते नहीं हैं, कभी उनके भतीजे के साथ, तो कभी उनके घर में, कभी उनके बेडरूम में, कभी उनकी गाड़ी में, कभी उनके एके 47 के साथ और कभी उनके लाइसेंसी हथियार के साथ कैसे दिखते है? उन्होंने मंत्री नीरज सिंह पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “भों भों सिंह अब क्यूं नजर नहीं आ रहे?” उन्होंने मुंगेर के सांसद ललन सिंह और मंत्री नीरज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनसभा से विवेक पहलवान को “बिहार केशरी” विवेक के पुरोधा और युवाओं के प्रेरणाश्रोत बताने बाले अब कुछ टीका टिप्पणी क्यूं नहीं कर रहे? बंटू सिंह ने सरकार और प्रशासन पर विवेका पहलवाल को संरक्षण देने का सीधे सीधे आरोप लगाया और खुद पर जानलेवा हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

About Post Author

You may have missed