BIG BREAKING: राह देखती रह गई पटना पुलिस, फरार विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण

पटना। मोकामा के फरार निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने 7 दिनों बाद पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वहीं पटना पुलिस अनंत सिंह के सरेंडर के कारण पछता रही है। जहां पटना पुलिस अनंत सिंह को हथकड़ी लगाने के लिए पलक पावडे बिछाई हुई थी, वही अनंत सिंह ने सभी को छकाते हुए दिल्ली कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस अनंत सिंह का बिहार और झारखंड में इंतजार करती रही और अनंत सिंह दिल्ली पहुंच कर खुद को आत्म समर्पित कर दिया। वहीं पटना पुलिस अनंत सिंह को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
अनंत सिंह ने कल ही तीसरा वीडियो जारी कर ऐलान किया था कि वो पटना पुलिस के हाथों नहीं आने वाले हैं। बता दें कि अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा गांव के घर से एके-47, दो हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिलने के बाद से अनंत सिंह को पिछले शनिवार को गिरफ्तार करने पटना पुलिस उनके पटना स्थित सरकारी आवास पर देर रात रेड की थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अनंत सिंह विधायक आवास से फरार हो चुके थे। तभी से पटना पुलिस उनकी गिरफ्तारी केेेे लिए बिहार तथा झारखंड में लगातार छापेमारी कर रही थी।

इस बीच एक पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास ने मीडिया को एक बयान देकर राजनीतिक हलके में खलबली मचा दी। उन्होंने बताया था कि 10 वर्ष पूर्व डीजीपी को लेटर लिखकर अनंत सिंह के पास प्रतिबंधित हथियार एके 47 और एके 56 की सूचना दी थी लेकिन अनंत सिंह की सत्ता में भागीदारी होने के चलते उक्त पत्र को दफन कर दिया गया था और आज जब अनंत सिंह सत्ता से दूर हो गए तो उन पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। उक्त अधिकारी ने अनंत सिंह से जान के खतरा होने की भी बात करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
बता दें कुछ दिनों पूर्व बाढ़ के पंडारक से पटना के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें गिरफ्तार युवकों ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में कहा था कि पंडारक के कुख्यात अपराधी भोला सिंह और उसके मुखिया भाई मुकेश सिंह को मारने के लिए बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने भेजा था। इसी दौरान हिरासत में लिए गए युवकों ने लल्लू मुखिया और उसके भाई रणवीर यादव का भी नाम लिया था। गिरफ्तारी न होने के कारण पटना पुलिस ने कोर्ट में लल्लू मुखिया के घर की कुर्की जब्ती वारंट जारी करने की अपील की थी और अंततः मंगलवार को कोर्ट ने लल्लू मुखिया की अपील को खारिज करते हुए कुर्की जब्ती वारंट निर्गत कर दिया था। इसके साथ ही पटना पुलिस भी कुर्की जब्ती शुरू कर दी। बता दें पिछले महीने बाहुबली विधायक अनंत सिंह और एक अन्य अपराधी के बीच बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें अनंत सिंह उक्त अपराधी को भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह को जान से मारने का निर्देश दे रहे हैं। उस ऑडियो में एके-47 का भी जिक्र है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। पटना पुलिस ने विधायक अनंत सिंह को अपना ऑडियो सैंपल देने के लिए पुलिस मुख्यालय में तलब भी किया था। जिसके बाद अनंत सिंह ने पुलिस मुख्यालय जाकर अपना ऑडियो सैंपल दिया था। कहा जाता है कि अनंत सिंह ऑडियो सैंपल के दौरान बुतरू और AK-47 बोलने में फंस गए। हालांकि अभी उक्त ऑडियो की एफएसएल रिपोर्ट नहीं आई है।
वहीं दूसरी ओर एक मिशन के तौर पर काम कर रही आईपीएस अधिकारी एवं लेडी सिंघम के नाम से चर्चित लिपि सिंह ने अनंत सिंह पर नकेल कसना शुरू कर दिया। इसी दौरान सूचना मिली की अनंत सिंह के बाढ़ स्थित लदमा आवास पर प्रतिबंधित हथियार एके-47 मौजूद है। पुलिस ने मंजूरी मिलते ही बिना देर किए रातों-रात रात अनंत सिंह के पूरे आवास को अपने में कब्जे में लेकर सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पटना पुलिस को उनके आवास से एक एके-47 राइफल, दो ग्रेनेड, जिंदा कारतूस और मैगजीन हाथ लगी। वहीं पटना पुलिस ने उनके घर के केयरटेकर को गिरफ्तार करते हुए अनंत सिंह पर यूएपीए कानून के तहत मामला दर्ज किया है, जो संशोधित कानून के बाद बिहार में पहला मामला दर्ज किया गया है। उक्त कानून के तहत आरोपी की गिरफ्तारी के लिए किसी वारंट की जरूरत नहीं होती है, बस यही पर पटना पुलिस चूक गई और बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भागने का मौका दे दिया।

About Post Author

You may have missed