गोपालगंज में विवाहिता महिला की मौत : 4 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पीड़ित मायके वालों ने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है। वही इस घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे। मृतक महिला की पहचान खजूरी गांव निवासी पिंकू कुशवाहा की पत्नी मनीषा देवी के रूप में की गई है। मिली जानकरी के अनुसार, यूपी के तरेया सुजान के हबीरपुर गांव निवासी मनीषा की शादी कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी पिंकू कुशवाहा से 4 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों को 2 बच्ची है। महिला के परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। वही शनिवार को मायके में देवर ने फोन करके मौत होने की बात कही। सूचना के बाद मृतका के मायके वाले ससुराल पहुंचे, जहां ससुराल पक्ष द्वारा शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई थी। लड़की वालों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही ससुराल के अन्य सदस्य फरार हो चुके थे। वही इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। महिला के परिजनों का कहना है कि पति समेत उसके ससुराल वालों द्वारा गला दबा कर हत्या की गई है।

About Post Author

You may have missed