बेतिया में लइकी में धोका दिया तो 17 साल के नाबालिग ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर मांगी माफ़ी

बेतिया। बिहार के बेतिया जिलें में एक नाबालिग लड़के का सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़का रोते हुए भोजपुरी में अपनी मां से माफी मांग रहा है। वो बोल रहा है कि ‘माफ करिए माई, ए जन्म में तोर कर्जा नईखी उतार सकत। गलत लइकी से पाला पड़ गई। उ बर्बाद करके हमरा के छोड़ देलस। धोखा त हमरा के देले बिया। धोखा के सजा त हम ओकरा के देबे करम जरूर। मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया पंचायत के गच्छूली टोला गांव का है। नाबालिग का शव 11 जनवरी को बगीचे में आम के पेड़ से लटकता मिला था। इस मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। सुसाइड के पीछे मृतक के परिजन प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद को लेकर हत्या की आशंका जता रहे थे। इसी बीच मनीष के मोबाइल पर उसका बनाया गया वीडियो मंगलवार को मिला है। इसमें वो सुसाइड करने की बात कह रहा है। मनीष सुसाइड से पहले 40 सेकंड का वीडियो बनाता है। वीडियो में वो रोते हुए अपनी मां से माफी मांग रहा है। कहता है कि ‘माफ करिए माई, ए जन्म में तोर कर्जा नईखी उतार सकत। गलत लड़की से पाला पड़ गई। ओकरा से ऐतना लगाव हो गइल कि का बताई। एक पल भी ओकरा बिना आदमी नइखे रह सकत गलत लड़की से पाला पड़ गइल बर्बाद कर देलख। धोखा त हमरा के देले बिया। धोखा के सजा त हम ओकरा के देबे करम जरूर। बड़ी मजबूर बानी।
गांव के ही लड़की से मनीष का चल रहा था प्रेम प्रसंग
मृतक नाबालिग के भाभी मधु देवी ने बताया कि मनीष करीब एक वर्षों से पंचायत की ही एक लड़की से प्यार करता था। लड़की भी मनीष से प्यार करती थी। मनीष बेतिया में रहकर पढ़ाई करता था और उसके प्रेमिका भी बेतिया में ही रहकर पढ़ाई करती थी।

About Post Author

You may have missed