राज्य में 1 फरवरी के बाद से फिर से शुरू होगा हल्की ठंड का दौर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी

पटना। बिहार में लोगों को अब सुबह-शाम की ठंड लग रही है। दोपहर होते ही गर्मी लगने लगती है और पसीना चलने लगता है। इससे अगर आप सोच रहे हैं कि इस सीजन की सर्दी विदा हो गई है तो अलर्ट हो जाइए। सर्दी का थर्ड वेब एक बार फिर से दस्तक देगा। मौसम विभाग की मानें तो 1 फरवरी से एक बार फिर से ठंड वापस लौटेगा। ये 4 दिनों तक रहेगा। इस दौरान दिन और रात के पारे में लगभग 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, माघ पूर्णिमा यानी 5 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और पारा ऊपर चढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया की इस साल का मानसून सीजन पिछले कुछ सालों की तुलना में कमजोर रहा। इसके कारण इस बार ठंड अधिक पड़ा। उन्होंने बताया कि जिस साल मानसून कमजोर होता है, उस दौरान कोल्ड डे और कोल्ड वेव के इवेंट ज्यादा होते हैं। 30 जनवरी और 31 जनवरी को दक्षिण और पश्चिम विहार में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके कारण 1 फरवरी से पूरे बिहार के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान घटकर 4-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके कारण ठंड बढ़ेगी। बारिश के बाद आसमान जब साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और ये लगातार जारी रहेगी। इसके बाद मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।
राज्य में अब नहीं लगेगा घना कोहरा, पटना में 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि ठंड का मौसम काफी आगे बढ़ चुका है। प्रदेश में कुछ हद तक पॉल्यूशन भी घटा है। ऐसी स्थिति राज्य भर में अब घना कोहरा रहने की संभावना न के बराबर है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का और मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है। ये इतना घना नहीं हो का कि इसका असर ट्रेन या विमान सेवा पर पड़े। इससे फसल को नुकसान होने की भी कोई आशंका नहीं है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 2 से 3 फरवरी के आसपास राजधानी पटना के भी न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी पटना के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

About Post Author

You may have missed