पटना समेत अन्य जिलों में चक्रवातीय विक्षोभ से चार डि़ग्री तक गिरा पारा, तीन-चार दिनों तक बना रहेगा मौसम

पटना। राजधानी समेत पूरे बिहार में मानसून पूर्व चक्रवातीय विक्षोभ सक्रिय होने से बृहस्पतिवार को राजधानी समेत राज्यभर के अधिकतम तापमान में तीन से चारझ्र पांच डि़ग्री सेल्यिस तक गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान राजधानी वासियों ने मौसम में आए इस बदलाव से राहत की सांस ली है। राजधानी का अधिकतम तापमान मंगलवार को 35 डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले तक यह 39 डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्यभर में इन दिनों मानसून पूर्व चक्रवात सक्रिय है जिसका प्रभाव अगले तीन चार दिनों तक बना रहेगा तथा विभिन्न जिलों में वर्षा की तेज बौछार के साथ ओला वृष्टि हो सकती है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक प्रत्येक साल गर्मी के मौसम में आठ से दस बार इस तरह के चक्रवात आते हैं। स्थानीय एवं सागरीय आर्द्र हवा के परिसंचरण की वजह से इस तरह के स्थानीय प्रबल तूफानों का जन्म होता है। इससे मूसलधार वर्षा के साथ ओला वृष्टि भी होती है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को यहां का अधिकतम तापमान 35.6 डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डि़ग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 24.2 डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डि़ग्री सेल्सियस एवं गया का अधिकतम तापमान 36.3 डि़ग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.4 डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About Post Author

You may have missed