24 घंटे पगड़ी बांधे रहने से मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, इसिलए अनाप-शनाप बोलते रहते सम्राट चौधरी : नीरज कुमार

पटना। भाजपा नेता सम्राट चौधरी के विवादित बयान से बिहार की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। बता दे की सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से कर दी है। और मुख्यमंत्री नीतीश की तुलना गजनी के आमिर खान से की है। इसको लेकर JDU के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। CM नीतीश की तुलना गजनी व राहुल गांधी की लादेन से करने पर उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी पर ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है की गर्मी भी काफी ज्यादा है और वह 24 घंटे पगड़ी बांधे रहते हैं। पगड़ी से माथा गर्म हो जाता है तो अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस हिंदुस्तान की मिट्टी को सलाम करिए। इस देश के अंदर एक ऐसा परिवार भी है जिसने देश की परंपरा के लिए प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए शहादत दिया है।

आपके घर में भी तथाकथित सेना के लोग पेंशन उठा रहे हैं। वहीं पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा नाथूराम गोडसे को सपूत कहे जाने पर नीरज कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जो अपना बयान दिया है वह आपत्तिजनक है। अगर गोडसे को आप सपूत मानते हैं तो आप इस देश के इतिहास को कलंकित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा की गोडसे जैसे लोग सपूत होंगे तो शहीद ए आजम भगत सिंह क्या थे? अगर नरेंद्र मोदी के 56 इंच के सीने में दम है तो विदेशों में जाकर क्यों नहीं बोलते हैं कि हम गोडसे की धरती से आए हैं। वहां तो जाकर बोलते हैं कि हम बापू की धरती से आए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर घूमने से वे प्रधामंत्री नहीं बन जाएंगे। सम्राट चौधरी यहीं नहीं रूके और उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर भी विवादित बयान दे दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका हाल गजनी मूवी के आमिर खान के किरदार जैसा हो गया है। PM के सपने ने उन्हें परेशान कर रखा है और उन्हें भूलने की बीमारी हो गई है।

About Post Author

You may have missed