PATNA : हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दिल्ली प्रभारी डॉ. मदन मोहन झा ने दिल्ली में ली बैठक

पटना। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में बतौर प्रभारी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की पहली बैठक ली। वही इस बैठक में दिल्ली प्रदेश हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी डॉ. मदन मोहन झा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता को दिल्ली के एक एक घर तक पहुंचाने के तहत यह विस्तृत कार्यक्रम पार्टी के द्वारा तय किया गया है। वही इस अभियान में बूथ से लेकर प्रखंड और जिले से प्रदेश तक वृहद अभियान चलाया जाएगा। जिसमें कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। वही इस बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों ने शामिल होकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी को बड़े स्तर पर कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रदेश प्रभारी को आश्वत किया।

About Post Author

You may have missed