गोपालगंज- मीरगंज मे बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत पुलिस जुटी जांच में।

गोपालगंज(शैलेश कुमार तिवारी)।मीरगंज थाने के मिरगंज बालाहाता मुख्य मार्ग पर हरखौली पश्चिम टोला मलहनी खाड़ के समीप साईकिल सवार एक युवक को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गये। मृतक का नाम सुनील सिंह बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह जब सुनील सिंह अपने घर से मिरगंज कर लिये निकला उसके पहले उसके घर के आसपास की रेकी अपराधी कर चुके थे। आसपास की लोगों का माना जाय तो बालाहाता बाजार में सुबह से ही एक बाइक पर सवार दो युवक न जाने कितने चक्कर लगा चुके थे। इसी चक्करों के बीच लगभग 9 बजे बाजार से मीरगंज के लिए निकल गये उसके कुछ समय बाद हत्या की खबर लोगों तक पहुंच गयी ।

ऐसा माना जा रहा है। कि बाइक सवार दोनो युवक ही घटना को अंजाम दिए है। जबकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। मीरगंज शहर से सटे हरखौली पश्चिम टोला में हत्या के घटना के बाद वाहा के सभी लोग दहशत में है।

मिली जानकारी के मुताबिक बालाहाता गाँव के निवासी लक्ष्मी सिंह का पुत्र सुनील सिंह मीरगंज के एक कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। आज गुरुवार को घर से निकलते समय अपनी माँ से सौ रुपये लिया था। बताया जाता है। कि सुनील सिंह पढ़ने में बहुत तेज था। वह प्रति दिन मीरगंज के एक कोचिंग संस्थान में जाता था। लेकिन हत्यरों ने उसकी अचानक हत्या कर दी। हत्या की सुचना पा कर परिजनो में कोहराम मच गया सभी लोग चिखने चिल्लाने लगे। पत्नी सरोज देवी दहाड़ मार मार कर रोने लगी। रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। वही पर उसकी माँ बेसुध पड़ी थी। बेटे के मौत का बहुत तेज सदमा लग गया था। मृतक के पांच वर्षीय पुत्री खुशबू जहां रो रही थी। वही तीन वर्षीय पुत्र कृश पिता की मौत से बेखबर था।

बताया जाता है। कि बाइक सवार अपराधी सुनील सिंह को गोली मारने के बाद पिपरा गाँव होते हुए फरार हो गये। उसके बाद सुचना मिलने पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपालगंज को भेज दिया वही छानबीन करने पर पुलिस को घटना स्थल से एक जिन्दा कारतूस व एक खाली कारतूस पुलिस को मिला है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हत्या के पिछे आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है। जब कि मामले को गहराई से छानबीन में जुट गयी है पुलिस ।।

About Post Author

You may have missed