जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलकर पूर्व विधायक सुमित सिंह ने दी बधाई

पटना।जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से अंगक्षेत्र के लोकप्रिय जद यू नेता तथा चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने मिलकर उन्हें पार्टी की अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पुनः संभालने के लिए बधाई दी। वे एक बार फिरजदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इसकी औपचारिक घोषणा आगे होगी। क्योंकि, सिर्फ उनका ही नामांकन प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आया है। अर्थात, उनका निर्वाचन तय है।साथ ही उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार का संगठन और मज़बूत होगा। सरकार, संगठन, कार्यकर्ता और बिहार की महान जनता के बीच संवाद सेतु का दायित्व का बखूबी निर्वहण, मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं न्याय के साथ विकास की उनकी दृष्टि को जन-जन तक पहुंचाने में हमेशा की तरह सफल होंगे। पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यही मेरे तरफ से उन्हें शुभकामनाएं हैं। वे मुझ जैसे युवा साथियों का मार्गदर्शन करते हुए, अपना आशीष देते रहें। उनके साथ मुलाकात बहुत आत्मीय रहा। सदैव सहज रहते हैं। उन्होनें बताया की बिहार की प्रगति-उन्नति एवं बिहारी अस्मिता के संवर्द्धन हेतु जदयू संगठन एवं सरकार की मज़बूती के लिए हम निरंतर तत्पर है।

About Post Author

You may have missed