PATNA : फुलवारी में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति समेत ससुराल वाले घर में ताला बंद कर फरार

फुलवारीशरीफ। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में एक 23 वर्षीय विवाहिता महिला की गला दबाकर ससुराल वालों ने हत्या कर दिया। हत्या की घटना के बाद ससुराल वाले शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इस बीच गांव वालों को इसकी सूचना मिल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मृतका के मायके वालों और थाना पुलिस को खबर किया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी होने का आभास होते ही मृतका के ससुराल वाले घर में ताला बंद कर फरार हो गए। इतना ही नहीं जाते जाते मृतिका के 3 साल के बच्चे को भी अपने साथ लेकर भाग गए। वही सुचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना में मृतका के मायके वाले फुलवारी थाना में पति निरंजन कुमार समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी में जुटे हुए हैं। दानापुर की रहने वाली प्रियंका कुमारी की शादी वर्ष 2017 में आलमपुर गांव में निरंजन कुमार से हुई थी। मृतका के परिजनों ने फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को बताया है कि शादी के बाद से दहेज की डिमांड की जा रही थी। दहेज में टीवी व व्यवसाय के लिए रुपए समेत अन्य तरह से डिमांड हो रहा था। दहेज की डिमांड पुरा नहीं होने पर प्रियंका को ससुराल वाले तरह-तरह से प्रताड़ना दे रहे थे। इतना ही नहीं समाज के लोगों के साथ ससुराल वालों को बैठाकर मायके वालों ने कई बार समझौता कराने का प्रयास भी किया था। मृतका के मायके वालों को कहना है निरंजन कुमार हाल में टीवी की डिमांड कर रहा था। टीवी की मांग पूरा नहीं होने पर साजिश के तहत गला दबाकर प्रियंका की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद ससुराल वाले उसके अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान ले जाने की तैयारी कर रहे थे। जब इसकी भनक गांव वालों को मिल गई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

गांव वालों की सूचना पर प्रियंका के ससुराल पहुंचे मायके पहुंचे जहाँ गाँव वाले ने पूरी कहानी बताई। इसके बाद वहीं से पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि दहेज के लिए प्रियंका के पति रंजन कुमार और ससुराल के अन्य लोग मारपीट और प्रताड़ना दे रहे थे। दहेज के लिए ही प्रियंका की हत्या की गई है। वही फुलवारी थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा की हत्या किस तरीके से की गई है। ससुराल वाले ग्रामीणों को बरगलाने के लिए यह बता रहे थे कि महिला ने आत्महत्या कर लिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर तहकीकात में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed