पटना : विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर दी जान, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

पटना। खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा चौकी में विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई है। जहां इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है।

बता दें किविवाहिता ने पंखे में लटक कर आत्महत्या की है। मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस मिले सुसाइड नोट को बारीकी से जांच कर रही है। मृतका की पहचान बिन्देश्वरी देवी के रूप में की गयी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर गले में फंदा लगाने और इसे आत्महत्या का रूप देने की बात कही।

मृतका के भाई ने बताया है कि वे मधुबनी के रहने वाले हैं। 2016 में अपनी बहन की शादी मोगलपुरा के रहने वाले सांखिकी पदाधिकारी निशिकांत कुमार से की थी।

शादी के बाद से ही और दहेज की मांग की जा रही थी। इसे लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरा ना होता देख ससुराल वालों ने उनकी बहन को मार डाला।

मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या की एफआईआर की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इस घटना के महिला के परिजनों के में हड़कंप मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

About Post Author

You may have missed