नवादा : दहेज के लिए विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला, फिर शव को जलाया

नवादा । मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ससुराल वालों ने दहेज के लिए बहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जला दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तब तक शव आधा से अधिक जल चुका था। मृतक के परिजनों ने बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए बेरहमी से उसकी पिटाई करते थे।

आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी, इसके बाद ससुराल वाले अक्सर ही उसके साथ मारपीट करते थे। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने आवेदन दिया।

इस आधार पर कार्रवाई होगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आमीपुर गांव के धर्मदेव चौधरी की बेटी पिंकी कुमारी के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि 2013 में पिंकी शादी के बाद ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। पिता धर्मदेव चौधरी ने बताया कि पिंकी के ससुराल वालों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

साक्ष्य मिटाने के लिए आनन-फानन में शव को ठिकाने लगाने की प्रयास किया जा रहा था, लेकिन हमें इस बात की सूचना पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने शव को जलाना शुरू कर दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची मेरी बेटी की लाश आधा से अधिक जल चुकी थी।

धर्मदेव चौधरी ने बताया कि आठ साल पहले समाय गांव के शैलेंद्र चौधरी से पिंकी का विवाह हुआ था। अपने सामर्थ्य के अनुसार भरपूर दहेज देकर बेटी की शादी की थी।

इसके बावजूद पिंकी को उसके पति व ससुराल वाले अलग-अलग कारणों से भिन्न- भिन्न आरोप लगाकर हमेशा प्रताड़ित किया करते थे।

उन्होंने बताया कि ससुराल वाले लगातार हमारी बेटी के साथ मारपीट करते थे। हत्या के बाद हम लोगों को कोई जानकारी भी नहीं दी गई।

गांव के कुछ लोगों की ओर से हम लोगों को गुप्त सूचना मिली। जब तक हमलोग मौके पर पहुंचते तब तक हमारी बेटी का शव जलकर खाक हो चुका था।

About Post Author

You may have missed