September 28, 2026

पटना में दहेज के लिए शादीशुदा महिला की हत्या, शव गायब कर घर के सारे सदस्य फरार

पटना। बिहार की राजधानी पटना में दहेज के लोभियों ने एक विवाहिता महिला की हत्या कर दी औऱ हत्या के बाद महिला की शव भी गायब कर दी है। वही यह पूरा मामला राजधानी पटना के फतेहपुर से आया है। दरअसल, यह पूरा मामला दिदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर का है, जहां बीती रात रुवी देवी नामक एक महिला की मौत की सूचना मिली। हालांकि, इसकी सूचना मृतक रूबी देवी के मायके भी दी गयी थी। जिसके बाद धनरुआ के रहनेवाले सुनील राम रुवी के घर पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही मृतक रूबी के शव को दहेज लोभियों ने गायब कर दिया था। वही इसकी जानकरी मिलने पर पुलिस भी मौके बारदात पर पहुची। मृतक रूबी देवी के मायके के तरफ से सुनील राम में थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है व बताया है कि शादी के बाद लगातार एक बाइक की मांग की जाती रही है। वही, नहीं मिलने के कारण उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। बाद में उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक रूबी देवी की शादी फतेहपुर के रहनेबाले नीलेश से 4 वर्ष पहले हुई थी जिसमे सुनील राम के तरफ से दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फिलहाल ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

You may have missed