September 15, 2026

मनेर में युवक का शव बरामद,परिजनों ने एनएच 30 जाम कर किया प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

पटना।पटना के मनेर थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश बरामद होने के बाद आम लोगों ने शव के साथ एनएच 30 को जाम करके प्रदर्शन किया।बताया जाता है कि मनेर थाना के लोदीपुर गांव का रहने वाला युवक बिजेंदर लापता था।जिसकी सूचना उसके परिजनों ने स्थानीय थाना को दी मगर स्थानीय थाना में आवेदन स्वीकार नहीं किया गया।कल रविवार को इलाके के ढकनपोश गांव स्थित आहार में एक युवक की लाश बरामद हुई ।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।शव की शिनाख्त लोदीपुर के बिजेंदर के रूप में हुई।जिससे नाराज बिजेंदर के परिजनों ने एनएच 30 को बुरी तरह से जाम कर दिया तथा सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि समय पर सूचना देने के बावजूद पुलिस बहुत विलंब से पहुंची।पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया है।आहर पर इस तरह युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी व्याप्त है।

You may have missed