मधुबनी में पूर्व मुखिया की सरेआम गोली मारकर हत्या,पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी।

मधुबनी।बिहार का मधुबनी से एक बड़ी खबर आ रही है।अभी अभी-अभी एक पूर्व मुखिया को बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।मामला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधराना-परसा पथ पर परसा के निकट घटी है। शुक्रवार को बाइक से जा रहे भटसिमर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया बरहारा गांव निवासी सत्य नारायण यादव को घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हाल में सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पूर्व मुखिया पर गोली चलने की खबर सुनकर सदर अस्‍पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि इसके पीछे जमीनी विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ माह पूर्व भी अपराधियों ने इनका पीछा कर इनपर गोली चलाई गई थी। संयोगवश वे उस हमले में बाल-बाल बच गए थे।सत्य नारायण यादव लगातार दो कार्यकालों में भटसिमर पूर्वी पंचायत के मुखिया रहे थे। एक कार्यकाल में इनकी पत्नी भी मुखिया रह चुकी हैं। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी है पुलिस मामला दर्ज करके अपराधियों की तलाश में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।परिजनों के मुताबिक अगर समय रहते प्रशासन पूर्व मुखिया के जान के पीछे पड़े अपराधियों पर कार्रवाई करती।तो आज पूर्व मुखिया की जान नहीं जाती।

About Post Author

You may have missed