औरंगाबाद में पागल कुत्तों का आतंक : युवक को नोचकर मार डाला, इलाके में डर का माहौल

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में एक युवक को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। मृतक के शरीर पर कुत्तों के काटने के दर्जनों निशान पाए गए हैं। कुत्ते पैर उखाड़ कर ले भागे थे। कई अंगों को खूंखार कुत्तों ने खा लिया था। घटनास्थल पर लाश की हालत देखकर लोग सिहर उठे। औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के एरकी गांव के समीप सामुदायिक भवन से सटी जगह पर एक व्यक्ति को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। मृतक के शरीर पर कुत्तों के काटने के दर्जनों निशान पाए गए हैं। कुत्ते पैर उखाड़ कर ले भागे थे। कई अंगों को खूंखार कुत्तों ने खा लिया था। घटनास्थल पर लाश की हालत देखकर लोग सिहर उठे। मृतक की पहचान देव थाना क्षेत्र के गिद्धौल गांव निवासी राम नरेश चौरसिया के 32 वर्षीय पुत्र रवि रौशन चौरसिया के रूप में की गई है। रवि रौशन चौरसिया मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ भी थे।
मृतक का एक पैर गायब, शरीर पर कुत्तों के काटने के दर्जनों निशान बने
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 7 बजे रवि रौशन चौरसिया अपने गांव से पैदल ही टहलने के लिए बाहर निकले थे। एरकी सामुदायिक भवन मोड़ के समीप ही कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। रात 9 बजे तक उनके घर नहीं लौटने पर घर के लोगों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। रात में कुत्तों ने उनके शरीर के कई अंगों को काट-काट कर खा लिया। सुबह में ग्रामीण सामुदायिक भवन से आगे गए तो रवि रौशन चौरसिया की लाश मिली। मृतक का एक पैर गायब था और शरीर पर कुत्तों के काटने के दर्जनों निशान बने हुए थे। कुत्ते पैर उखाड़ कर ले भागे थे। कई अंगों को खूंखार कुत्तों ने खा लिया था। घटनास्थल पर लाश की हालत देखकर लोग सिहर उठे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। परिजनों ने मृतक की पहचान की और फिर शव को देव थाना ले गए। यहां बताया गया कि इसमें मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बाद परिजन लाश को लेकर वापस गांव लौट गए। परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा मिलना चाहिए था। पुलिस द्वारा बिना कागजी कार्रवाई के वापस भेज दिए जाने के कारण परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि आदमखोर कुत्तों ने रवि रौशन चौरसिया की जान ले ली। इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की जरूरत है। देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। परिजन लाश को लेकर घर चले गए थे।

About Post Author

You may have missed