बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े को प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्र ने सप्रेम भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तथा बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े के बिहार प्रवास के दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इससे पूर्व संजीव कुमार मिश्र ने तावड़े का वृंदावन वाले राधे-राधे के अंगवस्त्रम् से स्वागत-अभिनंदन भी किया। संजीव कुमार मिश्र के बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद विनोद तावड़े से यह पहली मुलाकात है। इस दौरान गीता वाले बाबा के नाम से मशहूर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने बिहार प्रभारी विनोद तावड़े को विगत 3 वर्षो में 2 लाख से ऊपर लोगों को निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट करने के साथ घर-घर गीता, जन-जन गीता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वारा अभियान के तत्वाधान में बिहार समेत सम्पूर्ण भारत में निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीत सप्रेम भेंट करने का अभियान चलाया जा रहा है।