September 28, 2026

लॉक डाउन के बावजूद बिहार में अपराधियों का कहर,सिवान में अमीन की गोली मारकर हत्या

सिवान।कोरोना वायरस के खतरों के तहत लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बावजूद बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि नित्य दिन हत्या की घटनाओं पर खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है।सिवान से बड़ी खबर सामने आ रही है।सिवान में अमीन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुंची है।जिले के नौतन थाना के पचलखी पाण्डेय टोला की है।जहां 58 वर्षीय अमीन विश्वनाथ पाठक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। मौका-ए-वारदात पर पुलिस पहुंची है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस बीच हत्या के वारदात को लेकर गांव वालों में खासा आक्रोश दिख रहा है। इलाके में वारदात के बाद तनाव है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान जहां जरूरतमंद सामग्रियों की खरीदारी के लिए निकले आम लोगों पर पुलिस लाठियां बरसाती हैं।वही खुलेआम हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम दे, हथियार चमकाते हुए निकल जाने वाले अपराधियों का पुलिस पीछा तक नहीं कर पाती है।सिवान में दिनदहाड़े हुए इस जघन्य हत्याकांड ने पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ा कर दिया है। इसके पूर्व भी लॉक डाउन के दौरान सिवान में निरंतर आपराधिक वारदातों में वृद्धि हुई है।आज की घटना ने ब्लॉक डाउन के दौरान पुलिस की सक्रियता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।

You may have missed