PATNA : लोजपा नेताओं ने की बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात, समस्याओं को जाना
पटना। लोजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा शुक्रवार को पटना जिला के अनेकों बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव द्वारा भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से मिले और राहत कार्यों का जायजा लिया। इस क्रम में पानापुर, दिलीप चक, हेमंतचक, नकटा दियारा, दीघा बिंद टोली के बाढ़ पीड़तों के बीच जाकर मुलाकात किया और उनके समस्याओं को सुना।
इसके बाद बाढ़ पीड़तों के बीच में मेडिकल कैम्प लगाने, राहत सामग्री पर्याप्त रूप में बंटवाने, बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजवाने और मवेशियों के लिए चारा का इतंजाम कराने के लिए आपदा प्रबंधन, जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से बात कर तत्काल सारी व्यवस्था करने की मांग की। डॉ. शर्मा के साथ अनिल कुमार पासवान, नन्द किशोर यादव, कचहरी पासवान, ई. अजय शंकर, रामानंद शर्मा, दिलीप यादव, शंभू महतो समेत अन्य नेता थे।
वहीं अनिल पासवान ने सरकार पर आरोप लगाया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में सर्प दंश की अनेकों घटनाएं घटी है। स्वास्थ्य शिविर और सर्प दंश की दवा नहीं रहने के कारण लोगों को जान बचाने में परेशानी हो रही है।


