JDU ने बिहार के प्रत्येक गांवों में समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश

पटना। जदयू के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए जिले के हर प्रखंड के प्रत्येक गांव से 10-10 समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर चलाए जा रहे अभियान की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा समीक्षा की गई। इसके तहत संगठन के 22 जिलों से समर्पित कार्यकर्ताओं के 10-10 नामों की सूची उनके मोबाइल नंबर के साथ प्रदेश कार्यालय को प्राप्त हुई है। वही संगठन के 19 जिलों से अभी तक समर्पित कार्यकर्ताओं के नामों की सूची प्राप्त नहीं हो सकी है। ऐसे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए 10 मार्च का समय देने की बात कही है।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि बाकी बचे 19 जिलों से भी निर्धारित अवधि तक मोबाइल नंबर के साथ समर्पित कार्यकर्ताओं के नामों की सूची प्राप्त हो जाएगी। इसको लेकर संबंधित जिलों के पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। ज्ञातव्य है इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव से 10-10 समर्पित कार्यकर्ताओं के नामों की सूची 22 फरवरी तक जमा करने हेतु निर्देशित की गई थी, लेकिन समीक्षा के क्रम में ज्ञात हुआ कि 10 मार्च के अंदर शेष जिलों से सूची प्राप्त हो जायेगी।

About Post Author

You may have missed