दिल्ली में शरफिरे आशिक ने ली प्रेमिका की जान : बीच रोड पर चाकू से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बीच सड़क पर 16 साल की लड़की की हत्या कर दी गयी है। वही यह हत्या लड़की के बॉयफ्रेंड ने ही की है। बता दे की शरफिरे आशिक ने लड़की के सिर पर कई बार पत्थर पर पटका, फिर चाकू से वार कर उसकी जान ले ली। हत्या की वारदात CCTV में कैद हो गयी है। वही यह पूरी घटना दिल्ली के शाहबाद डेरी मोहल्ले की है। जहां रविवार की शाम आरोपी साहिल ने अपनी गर्ल फ्रेंड साक्षी पर हमला बोल दिया। साहिल ने साक्षी को बीच सड़क पर पहले पत्थर से हमला किया फिर कई बार चाकू मारा जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस की माने तो दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमी कातिल बन गया। मिली जानकरी के अनुसार, लड़की जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। रविवार की शाम को लड़की अपनी सहेली के बेटे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। तभी उसके बॉयफ्रेंड ने उस पर हमला कर दिया। लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल मौके से फरार हो गया।

वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इलाके में लगे CCTV में साहिल की करतूत कैद हो गयी। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वही घटना का कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा। वही, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर कहा कि अपने करियर में ऐसी घटना नहीं देखी है। दिल्ली में इस तरह बीच सड़क पर लड़की की हत्या कर दी गयी और अपराधी फरार हो गया। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी ने अपनी सारी हदें पार कर दी है। उन्होंने पुलिस से इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाए। वही उधर नाबालिग की सरेशाम हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। आरोपी युवक लड़की का बॉय फ्रेंड था जिसकी पहचान सरफराज के बेटे साहिल के रूप में हुई है। वही इधर मृतका के परिजनों ने शाहबाद डेयरी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

About Post Author

You may have missed