दिल्‍ली एम्स से डिस्चार्ज हुए लालू यादव, बेटी मीसा के घर जाने के बाद होगा बिहार आगमन

पटना। चारा घोटाला मामले में रांची हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली एम्स से भी डिस्चार्ज हो गये हैं। इस संबध में लालू यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने बताया कि बुधवार को 5 बजे लालू यादव एम्स से डिस्चार्ज कर दिए गये हैं। इसके बाद वे मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को रांची हाईकोर्ट ने लालू यादव को चारा घोटाल के डोरंडा कोषागार मामले में बेल दी थी। वह इस मामले में जेल में थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। फरवरी में डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को दोषी मानते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। एक-दो दिन जेल में रहने के बाद अस्वस्थता के कारण उन्हें रांची के रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी बिगड़ती स्वस्थ को देखते हुए रिम्स से दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। लालू यादव चारा घोटाल के पांच मामले में दोषी पाये गये हैं। इन सभी मामलों उन्हें अधिकतम सजा सात साल की सुनाई गयी थी। लालू यादव सबसे पहली बार 1997 में जेल गये थे। इसके बाद 2007, 2013, 2018 में जेल जा चुके थे। इसके बाद वे जामनत पर थे। फिर फरवरी 2022 में चारा घोटाल के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार मामले में पांच साल की सजा के दौरान जेल गये थे, लेकिन वे स्वास्थ्य वजहो से एम्स में भर्ती थे। इस मामले में 22 अप्रैल को रांची हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

वही चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत के आधार पर रांची की सीबीआइ कोर्ट ने रिहा कर दिया। जेल की सजा के दौरान बीमार लालू यादव दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती थे। उनकी बेटी मीसा भारती ने बताया कि आज उनके पिता को एम्स से छुट्टी मिल जाएगी। जिसके बाद वे सीधे हमारे घर आएंगे। इससे पहले भी वे डॉक्टरों की निगरानी में मीसा भारती के आवास पर रह चुके हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव के डिस्चार्ज की खबर से उनके प्रशंसकों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। अब लोग उनके पटना लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

About Post Author

You may have missed