बहुचर्चित फिल्म क्रिटिक केआरके मुंबई से गिरफ्तार, 2020 में विवादित ट्वीट करने पर हुई गिरफ्तारी

मुंबई। केआरके उर्फ कमाल राशिद खान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और विवादित ट्वीट्स करते रहते हैं। अब उनको मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने साल 2020 में कोई कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट किया था, जिसके बाद जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनको अरेस्ट कर लिया गया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें पहले बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल, केआरके दो साल बाद मुम्बई लौटे थे। और उसके बाद ही मुंबई पुलिस ने उन पर कार्रवाई कर दी। मलाड पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है और बोरीवली कोर्ट में आज यानी 30 अगस्त को पेश करेंगे। उनकी गिरफ्तारी एक विवादित ट्वीट की वजह से हुई है। उन्होंने एक नामचीन व्यक्ति पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद मलाड पुलिस स्टेशन मे ऋकफ दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस दो साल से कमाल खान को ढूंढ रही थी लेकिन कमाल मुंबई में नही थे। कल जैसे ही कमाल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। पुलिस को पता चला और एयरपोर्ट से ही उनको अरेस्ट कर लिया। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया था। उनके खिलाफ युवा सेना के अध्यक्ष राहुल कनाल ने शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अब जब वह अरेस्ट हो गए हैं तो राहुल खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह मुंबई पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करता है। भद्दी भाषाओं का इस्तेमाल करता है। यह सोसाइटी के लिए एक्सेप्टेबल नहीं है। पुलिस ने उसे अरेस्ट करके एक तगड़ा मैसेज दिया है।
सलमान खान ने किया था मानहानि का केस
केआरके बॉलीवुड के बड़े सितारों पर निशाना साधते रहते हैं। वह सलमान खान और शाहरुख खान तक के बारे में उल्टा-पुल्टा बोल चुके हैं। इतना ही नहीं उनके खिलाफ एक बार सलमान खान ने मानहानि का केस भी ठोंक दिया था। क्योंकि केआरके ने एक्टर की फिल्म राधे का नेगेटिव रिव्यू किया था। भाईजान पर पर्सनल अटैक भी किया था। जिसके बाद गुस्साए सलमान ने कमाल खान के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। वैसे केआरके अरेस्ट क्यों हुए, ये बात साफ नहीं है। लेकिन कई सारे मामले उस साल उनके साथ हुए थे। केआरके ने साल 2020 में इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन पर भी कॉन्ट्रोवर्शियल कमेंट किया था। उन्होंने के निधन पर लिखा था- ‘मैंने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि कोरोना कुछ फेमस लोगों को लिए बिना नहीं जाएगा। मैंने उनके नाम नहीं लिखे थे, क्योंकि फिर लोग मुझे गालियां देने लगते।’ केआरके ने दूसरा ट्वीट भी किया था। इसमें लिखा था- ‘मुझे पता था कि इरफान और ऋषि कपूर जाएंगे। मुझे ये भी पता है कि अगला नंबर किसका है। कमाल राशिद खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

About Post Author

You may have missed