आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन :मार्की खिलाड़ी में श्रेयस अय्यर को कोलकता ने 12.25 करोड़ में ख़रीदा, जानिए कौन कितने में बिका

खेल। आईपीएल मेगा ऑक्शन का आगाज हो गया है। इस बार 10 टीमें ऑक्शन का हिस्सा हैं। अब तक 10 खिलाड़ी बिके हैं। इनमें सबसे ऊंची बोली लग रही है श्रेयस अय्यर की, जो इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बने हैं। जिन्हें 12.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स में अय्यर की सैलरी 7 करोड़ थी। अय्यर को अपने साथ जोड़ने के लिए KKR के अलावा RCB, लखनऊ, गुजरात, दिल्ली ने बोली लगाई।

आईपीएल मेगा AUCTION में अब तक बिके खिलाड़ी

विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को 6.75 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। लखनऊ, चेन्नई, मुंबई ने बोली लगाई। बाजी नई टीम लखनऊ के हाथों ही लगी। मुंबई इंडियंस में डिकॉक की सैलरी 2.80 करोड़ रुपए थी। डिकॉक की वैल्यू में 141% का इजाफा हुआ है। अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदा। फाफ को टीम कैप्टन भी बना सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स में फाफ की सैलरी 1.60 करोड़ थी। फाफ के ऊपर RCB के अलावा दिल्ली ने भी बोली लगाई थी। उनकी वैल्यू 337% बढ़ गई है। 2 करोड़ के बेस प्राइज वाले मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। पंजाब किंग्स में शमी की सैलरी 4.80 करोड़ रुपए थी। शमी पर RCB ने शुरू की थी, इसके बाद गुजरात, लखनऊ, कोलकाता भी रेस में कूद पड़ी। अंत में गुजरात ने बाजी मारी है।

वही कगिसो रबाडा की बोली सबसे ऊंची लगी, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें 4.20 करोड़ में मिलते थे। उनकी वैल्यू 120% बढ़ गई है। वही IPL 2021 में अश्विन की सैलरी 7 करोड़ 60 लाख थी। 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ में खरीदा। कमिंस को KKR ने 15.50 करोड़ में खरीदा था, इस बार उनकी 50% सैलरी कम हो गई है। इसके बाद न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। पिछले साल मुंबई इंडियंस में बोल्ट को 2.20 करोड़ रुपए मिलते थे। ट्रेंट बोल्ट की वैल्यू 150% बढ़ गई है।

पंजाब और दिल्ली में क्यों लगी होड़ दिल्ली

धवन घरेलू क्रिकेट दिल्ली से खेले हैं और IPL के पिछले सीजन में भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे। पंजाब को मयंक अग्रवाल का जोड़ीदार चाहिए था। पंजाब किंग्सः धवन के पंजाबी होने से पंजाब किंग्स को लोकल फैन बेस से कनेक्ट करने वाला खिलाड़ी मिला। मार्की खिलाड़ियों की सूची में चार भारतीय खिलाड़ियों को रखा गया है। वहीं, छह विदेशी खिलाड़ी भी हैं। इन सभी खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा है।

खिलाड़ियों को रीटेन करने पर टीमों का कितना पैसा खर्च हुआ

हर टीम के पास नीलामी के लिए 90 करोड़ रुपए थे, जिनमें अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रीटेन करने पर 90 करोड़ रुपए के पर्स में से 42 करोड़ रुपए माइनस हो जाते हैं। किसी भी टीम की पहली पसंद वाले खिलाड़ी को रीटेन करने पर 16 करोड़ रुपए, दूसरी पसंद के खिलाड़ी को रीटेन करने पर 12 करोड़ रुपए, तीसरे और चौथे खिलाड़ी को रीटेन करने पर क्रमश: 8 करोड़ और 6 करोड़ रुपए देने होते हैं। अगर किसी टीम ने तीन खिलाड़ियों को रीटेन किया तो उनके 90 करोड़ के कुल ऑक्शन पर्स में से 33 करोड़ रुपए घट जाते हैं। ऐसी टीम को पहली पसंद के खिलाड़ी के लिए 15 करोड़ रुपए, दूसरी पसंद के लिए 11 करोड़ रुपए और तीसरी पसंद के लिए 7 करोड़ रुपए देने होते हैं। कुछ टीमों ने अपने रीटेन खिलाड़ियों को ज्यादा पैसा दिया है। जैसे-लखनऊ ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपए में साइन किया है। ऐसा करने से संबंधित टीम के कुल पर्स में से उतने रुपए ज्यादा कटते हैं।

About Post Author

You may have missed