PATNA : पालीगंज में किसान संवाद यात्रा का किया गया स्वागत

पटना,पालीगंज। शुक्रवार को पालीगंज में अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने किसान संवाद यात्रा का भव्य स्वागत किया। वही जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से किसान संवाद यात्रा 1 सितम्बर 2022 को अपराह्न 2 बजे दिन से पटना के कृष्णा नगर स्थित स्वामी सहजानंद स्वामी पार्क से शुरू किया। वही यह यात्रा शुक्रवार को पटना जिला के नौबतपुर, विक्रम के शहीद स्मारक के पास व दुल्हीन बाजार होते पालीगंज पहुंचा। जहां यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को भब्य स्वागत किया गया। वही कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड राजा राम सिंह ने कहा कि मेरा यह किसान संवाद यात्रा सोन नहर क्षेत्र के आठ जिलों का होगा। वही यह यात्रा किसान आंदोलन के प्रणेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद शुरू किया गया है । वही उन्होंने कहा कि एम एस पी की कानूनी गारंटी के साथ सरकारी खरीद की गारंटी करने, खाद्य सुरक्षा की गारंटी करने, सोन नहरों के आधुनिकीकरण करने के साथ उसके निचले हिस्से तक पानी पहुंचाने की गारंटी की मांग हमारी मुख्य मुद्दा है।

वही उनहोंने कहा की किसान संकट में हैं सरकारें कारपोरेट के पक्ष में नीतियां ले रही है। किसानों के खेती पर भी कारपोरेट कब्जा कर लेना चाह रही है। जिससे देश में खाद्य सुरक्षा खतरे में है। वही कॉरपोरेट अब भूख का भी सौदा करना चाह रही है इसलिए न सिर्फ खेती उसके उपज को भी कब्जा कर अपने गोदामों में भर कर अंजाम देना चाहती है। अदानी के देश भर में और अपने बिहार में भी बड़े बड़े गोदाम बन कर तैयार हो चुका है। हमे इस लूट के खिलाफ व्यापक किसान आंदोलन के माध्यम से मुहतोड़ जवाब देना होगा। वही मौके पर उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को बिक्रमगंज में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमे देश के 25 राज्य से 800 किसान प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिसमे आगे के आंदोलन की रणनीति तय किया जाएगा। वही मौके पर अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवसागर शर्मा, राज्य सचिव रामाधार सिंह, राज्य सह सचिव उमेश सिंह, राजेंद्र पटेल, कृपा नारायण सिंह, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ, बिनोद कुशवाहा, राजेश्वरी यादव, दिलीप ओझा, संत कुमार, प्रमोद यादव व पुनीत प्रसाद मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed