केंद्र की विघटनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज करें बुलंद : कांग्रेस

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे 74वां स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जवानों के साथ उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए डॉ. झा ने कहा कि महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार बललभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एवं अन्य वरीय नेताओं के नेतृत्व में देश की आजादी की लड़ाई लड़ी गयी। स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस पार्टी ने देश में विकास की धारा बहा दी। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में देश के संविधान का निर्माण हुआ।
डॉ. झा ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार देश के संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करने में लगी है। कोराना बीमारी तथा लंबे समय तक लॉकडाउन एवं केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है तथा लगातार बढ़ती महंगाई के कारण देश का आम जन-जीवन त्रस्त है। डॉ. झा ने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वे वर्तमान केन्द्र सरकार की इन विघटनकारी नीतियों के खिलाफ अपनी आबाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ तथा कोरोना वायरस को रोकने में सीएम नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह फेल हो गयी है।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व विधायक अमिता भूषण, विनय वर्मा, बंटी चौधरी व अमित कुमार टुन्ना, पूर्व मंत्री विश्व मोहन शर्मा, अर्जुन मंडल, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार, एचके वर्मा, सुबोध कुमार, राजेश राठौड़, गुंजन पटेल, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, जितेन्द्र कुमार सिंह, चुन्नू सिंह के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed